Tokyo Olympics 2020: टोक्यो में ओलंपिक गेम्स 2020 चल रहे हैं। 23 जुलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 तक चलने वाले इस आयोजन में चीन ने करीब 75 पदक जीते हैं जिसमें से 34 स्वर्ण हैं। वहीं, 65वें स्थान पर काबिज भारत ने अब तक कुल 5 मेडल अपने नाम किये हैं जिसमें 2 रजत और 3 कांस्य हैं।

दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी इस खेल आयोजन का हिस्सा बनते हैं और अपनी जीत सुनिश्चित करने की तमाम कोशिशें करते हैं। हर चार साल पर होने वाले ओलंपिक खेलों के टॉप विजेताओं को क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिये जाते हैं। आइए जानते हैं इन मेडल्स के बारे में –

हर बार बदलता है डिजाइन: टोक्यो गेम्स के लिए पदकों को जापानी डिजाइनर Junichi Kawanishi ने डिजाइन किया है। बता दें कि ओसाका निवासी कावानिशी एक ग्राफिक डिजाइनर हैं जिन्होंने ओलंपिक्स के अलावा पारालम्पिक्स के पदक भी डिजाइन किये हैं।

इन मेडल्स में ओलंपिक प्रतीक के साथ उनके डिजाइन में जीत की ग्रीक देवी नाइकी को चित्रित किया गया है। इस बार के पदकों को जापान के करीब 6.21 मिलियन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को एकत्रित करके धातुओं को रिसाइकिल करके बनाया गया है।

क्या है पदकों की विशेषता: बताया जाता है कि स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों ही पदक का व्यास करीब 85 मिलीमीटर है। वहीं, मेडल की मोटाई 7.7 मिलीमीटर से 12.1 मिलीमीटर तक होती है।

स्वर्ण पदक में कितना होता है गोल्ड: ओलंपिक खेलों में हर फाइनल मैच में जो विजेता होता है उसे स्वर्ण पदक से नवाजा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस पदक में गोल्ड नाममात्र ही होता है। वास्तव में गोल्ड मेडल सोना चढ़ाया हुआ शुद्ध चांदी से बनाया जाता है। इसका वजन करीब 556 ग्राम होता है जिसमें गोल्ड महज 6 ग्राम ही होता है।

वहीं, सिल्वर मेडल का वजन करीब 550 ग्राम होता है जिसमें शुद्ध चांदी मौजूद होता है। जबकि कांस्य पदक कॉपर और जिंक का मिश्रण होता है, इसमें 95 प्रतिशत कॉपर और 5 फीसदी जिंक होता है।

कितनी है पदकों की कीमत: जानकार बताते हैं कि अभी के मार्केट वैल्यू के मुताबिक अगर इन पदकों को पिघलाया जाए तो स्वर्ण पदक की कीमत करीब US $800 डॉलर यानी 59,319 रुपये होगी। वहीं, रजत और कांस्य मेडलों की कीमत क्रमशः $450 और $5 है। हालांकि, पिघलाने की तुलना में सामान्य पदक की कीमत ज्यादा होती है।

खिलाड़ियों को मिलती हैं ये चीजें: ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पदकों से ही नवाजा जाता है। हालांकि, कई देश में सम्मान स्वरूप खिलाड़ियों को अलग-अलग चीजें बतौर पुरस्कार दिया जाता है।

INPUT